धोनी हमेशा सर्वश्रेष्ठ फिनिशर रहेंगे : फ्लेमिंग

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 05:00:01 AM
Dhoni will always be the best finisher: Fleming

मुंबई। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए आज कहा कि वह हमेशा सीमित ओवर क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर रहेंगे।

भारत के टेस्ट और वनडे दोनों में सबसे सफल कप्तान ने कल 34 गेंद में 61 रन की पारी खेलकर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद पर अंतिम गेंद में जीत दिलायी।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के कोच फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘यह शानदार पारी थी। यह उस खिलाड़ी का प्रदर्शन था जो सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में मशहूर है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल उन्होंने फिर साबित कर दिया कि जब वह मूड में हो और उसे गेंदबाजी का अंदाजा हो जाए तो वह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.