मुंबई को हराने की ताकत है : एंजेलो मैथ्यूज

Samachar Jagat | Saturday, 22 Apr 2017 04:50:02 AM
Angelo Mathews has the power to defeat Mumbai

मुंबई। श्रीलंका के ऑल राउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने आज कहा कि कल इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के पास शानदार फार्म में चल रही मुंबई इंडियंस को हराने की क्षमता है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने बीती रात इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब के 199 रन के विशाल लक्ष्य को 27 गेंद रहते हासिल कर जीत दर्ज की थी। मैथ्यूज ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुंबई की टीम काफी अच्छा क्रिकेट खेल रही है और बीती रात किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी यही रहा। हम निश्चित रूप से उन्हें हरा सकते हैं और हमारे पास ऐसा करने के लिए हुनर और ताकत मौजूद है। ’’

बीती रात मुंबई की छह मैचों में लगातार पांचवीं जीत थी, जिससे टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम पांच मैचों में तीन हारकर जूझ रही है।

मैथ्यूज ने कहा, ‘‘अगर आप मुंबई के पिछले पांच-छह मैचों को देखो तो वे शानदार फार्म में हैं, भले ही ये मुकाबले घरेलू या दूसरी टीम के मैदान पर हों। यह मुश्किल काम है लेकिन हमारे पास ऐसा करने के लिए ताकत मौजूद है। बस हमें क्लिक करने की जरूरत है। ’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.