खेल डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एलिमिटनेर में हारकर भले ही इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण में चौथे स्थान पर रही, लेकिन उसके कप्तान डेविड वार्नर पर्पल कैप हासिल करने में सफल रहे।
वार्नर ने आईपीएल दस में 14 मैचों में 641 रन बनाए और उन्हें टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ओरेंज कैप और दस लाख रुपए की इनामी राशि मिली।
यह दूसरा अवसर है जबकि वार्नर ने टूर्नामेंट के आखिर में ओरेंज कैप हासिल की। इससे पहले 2015 में भी उन्होंने सर्वाधिक रन बनाए थे। वार्नर से पहले केवल क्रिस गेल ही दो बार 2011 और 2012 ओरेंज कैप हासिल कर पाए थे।
आईपीएल के पिछले सत्र में भी वार्नर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे थे। वह आईपीएल में चार हजार रन बनाने वाले पहले विदेशी क्रिकेट हैं।
आईपीएल-10 के शीर्ष दस बल्लेबाजों की सूची:
क्रम |
बल्लेबाज |
टीम |
मैच |
रन |
बेस्ट |
1 |
डेविड वार्नर |
एसआरएच |
14 |
641 |
126 |
2 |
गौतम गंभीर |
केकेआर |
16 |
498 |
76* |
3 |
शिखर धवन |
एसआरएच |
14 |
479 |
77 |
4 |
स्टीवन स्मिथ |
आरपीएस |
15 |
472 |
84* |
5 |
सुरेश रैना |
जीएल |
14 |
442 |
84 |
6 |
हाशिम अमला |
केपी |
10 |
420 |
104* |
7 |
मनीष पांडे |
केकेआर |
14 |
396 |
81* |
8 |
पार्थिव पटेल |
एमआई |
16 |
395 |
70 |
9 |
राहुल त्रिपाठी |
आरपीएस |
14 |
391 |
93 |
10 |
रॉबिन उथप्पा |
केकेआर |
14 |
388 |
87 |