पानी पीने गए हाथी को बुरी तरह खा गया यह मगरमच्छ, देखें VIDEO   

Samachar Jagat | Monday, 17 Apr 2017 05:21:02 PM
young elephant after a crocodile clamped onto its trunk, viral video

डिजिटल डेस्क। मालवी के लिवांदे नेशनल पार्क में एक अजीब घटना का वीडियो सामने आया है। हाथी का एक झुंड जो तालाब पर पानी पीने गया। इसी दौरान पानी से निकलकर एक मगरमच्छ ने हाथी को अपनी जकड़ में ले लिया। जिससे वह काफी देर तक तड़पता रहा। उसको तड़पता देख हाथी के झुंड में से एक हाथी ने आगे बढ़कर उसे बचा लिया। मगरमच्छ ने हाथी के बच्चे को इतना भयंकर तरह से काट लिया जो अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।       

घटना उस समय की है जब सुबह के समय हाथी का एक छोटा समूह एक साथ नहर पर पानी पीने गया। हाथी का झुंड जैसे ही पानी पीने लगा उसी दौरान एक विशालकाय मगरमच्छ ने हाथी के बच्चे की सूंड को बुरी तरह नोच डाला। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।   

Source: Alexander Makanga Youtube Channel

यह वीडियो पिछले मंगलवार को यूट्यूब पर डाला गया था। 5 दिन में इस वीडियो को करीब 2 लाख लोग देख चुके है। इसको एलेग्जेंडर मकंगा नाम के व्यक्ति ने डाला है। उसने इस वीडियो को घटना के कुछ दूरी से अपने कैमरे में कैद किया है।  
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.