यमन: हवाई हमले में 26 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 02:02:08 PM
 Yemen: 26 people die in air raids

यमन। सउदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने यमन के एक बाजार में हवाई हमला कर दिया। इस हमले में करीब 26 लोगों की मौत् हो गई। चिकित्सा और सैन्य स्रोतों ने बताया कि इस हमले में 20 नागरिक और छह विद्रोही मारे गए हैं।

खौखा के लाल सागर के दक्षिणी बाहरी इलाके में शुक्रवार को युद्ध विमान ने विद्रोहियों पर निशाना साधने की कोशिश की थी, जहां पर नाकेबंदी की हुई थी। लेकिन विद्रोही बाजार की तरफ भाग गए, जहां उन पर हमला किया गया। यह हमला बाजार के  प्रवेश द्वार पर हुआ, जहां मादक पदार्थ के पत्ते की बिक्री हो रही थी।

सउदी समर्थित राष्ट्रपति आबेदराबू मंसूर हादी ने करीबी सैन्य स्रोत ने बताया कि बाजार में भागकर विद्रोहियों ने नागरिकों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया। एक टवी चैनल की खबर के मुताबिक इस हमले में दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यमन में नागरिकों की मौत के लिए लगातार अरब सैन्य बलों की आलोचना हो रही है। यमन में संघर्ष के कारण साल 2015 के मार्च महीने से अब तक 7,400 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 40,000 लोग घायल हो चुके हैं। 
वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.