दुनिया का सबसे ऊंचा पुल यातायात के लिए खुला

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2016 05:40:17 PM
world highest bridge open to traffic

बीजिंग। चीन में बना दुनिया का सबसे ऊंचा पुल यातायात के लिए खोल दिया गया है। पहाड़ी दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के दो प्रांतों को जोडऩे वाले इस पुल की वजह से अब यात्रा में पहले के मुकाबले महज एक तिहाई वक्त लगेगा। गुईझोउ के प्रांतीय परिवहन विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि बेईपानजिआग पुल नदी से 565 मीटर 1,854 फुट की ऊंचाई पर बना हुआ है।

यह दो पहाड़ी प्रांतों युन्नान और गुईझोउ को जोड़ता है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के मुताबिक बृहस्पतिवार को पुल खुलने के बाद दुआन नामक एक ट्रक ड्राइवर ने बताया कि पहले युन्नान के शुआवेई से गुईझोउ के शुईचेंग तक जाने में चार घंटे से ज्यादा वक्त लगता था, लेकिन अब करीब एक घंटा समय लगता है।

ड्राइवर ने कहा कि दो जगहों के बीच यात्रा करने वालों के लिए यह बहुत सुविधाजनक है। स्थानीय अखबार ‘गुईझोउ डेली’ की खबर के मुताबिक 1,341 मीटर लंबे इस पुल को बनाने में एक अरब युआन से ज्यादा 14.4 करोड़ डॉलर का खर्च आया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.