हैती में महिलाओं, बच्चों के शोषण और तस्करी का खतरा बढ़ा

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Oct 2016 10:57:54 AM
Women in Haiti children increased risk of exploitation and trafficking

बोगोटा। संयुक्त राष्ट्र और सहायता एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि शक्तिशाली तूफान ‘मैथ्यू’ की विभीषिका झेल रहे कैरेबियाई देश हैती में महिलाओं और बच्चों का शोषण और तस्करी का खतरा बढ़ गया है। 4 अक्टूबर को आए इस तूफान के बाद से हजारों महिलाओं और बच्चों को भोजन और आश्रय के लिए राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

तूफान के कारण करीब दस लाख 40 हजार लोगों को अपने घरों को छोडऩा पड़ा जो वर्ष 2010 के विध्वंसकारी भूकंप के बाद से अब तक का सबसे खराब मानवीय संकट है। हैती में यूएन वुमेन के प्रमुख एंथनी नोरोरानो ने कहा, महिलाओं की मदद करना काफी महत्वपूर्ण है ताकि उनका यौन उत्पीडऩ, देह व्यापार में धकेले जाने और मानव तस्करी होने से रोका जाये। उन्होंने कहा कि पहले आई आपदाओं के अनुभव से इस संबंध में चिंता करने की वजह मिल गई है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों की तस्करी और यौन शोषण बहुत ज्यादा होता है। इस तरह के संकटों से इनका खतरा और बढ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि खास तौर पर गरीब परिवारों के बच्चों के बाल मजदूर और घरेलू नौकर बनने का खतरा ज्यादा रहता है।

संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के अनुसान कैरेबियाई देश में इस तूफान में कई शहर बह गए और करीब आठ लाख लोगों को तुरंत भोजन पहुंचाने की जरुरत है। संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करने वाली एजेंसी यूनीसेफ का अनुमान है कि हैती में तूफान के मद्देनजर एक लाख 25 हजार बच्चों को हिंसा और शोषण से बचाने की जरुरत है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.