अल सल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति की संपत्ति होगी जब्त

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 06:58:28 AM
Will seize the property of the former President of El Salvador

सन सल्वाडोर। मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में एक जज ने आज पूर्व राष्ट्रपति एंटोनियो साका और उनके छह अन्य पूर्व अधिकारियों को जनता के धन में से 246 मिलियन डॉलर गबन करने के आरोप में उनकी संपत्ति जब्त करने के आदेश दिये हैं।

अटार्नी जनरल के कार्यालय के अनुसार जज ने सातों को मुकदमा से पूर्व नजरबंद रखने का निर्णय लिया है। देश के पूर्व राष्ट्रपति अंटोनियो साका(51) को बीते सप्ताह उसके बेटे के शादी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनपर गबन करने और काला धन रखने के आरोप हैं।

साका ने शुक्रवार को अदालत में कहा, मैं पूरी तरह से बेगुनाह हूँ और मुझपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है और हम जल्दी ही सभी आरोपों का खंडन करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि साका 2004 से 2009 के दौरान मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.