जल्द ही पाकिस्तान लौटूंगा : जरदारी

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 07:37:47 AM
Will return to Pakistan soon: Zardari

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस बात से इनकार किया है कि वह निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले कुछ हफ्तों में पाकिस्तान लौटेंगे। जियो न्यूज की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता जरदारी ने कहा कि वह जल्द ही स्वदेश लौटेंगे। जरदारी जून 2015 से लंदन और दुबई में रह रहे हैं।

2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रहे जरदारी ने बीते साल अचानक देश छोड़ दिया था। देश छोडऩे से पहले उन्होंने एक कड़े भाषण में सेना को अपनी हदें नहीं लांघने के लिए कहा था।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.