अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- भारत के पर्यटन स्थलों पर सावधानी बरतें

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 01:13:50 PM
 US told its citizens to exercise caution on the Indian tourist destinations

 वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत में मौजूद अपने नागरिकों को सिक्योरिटी अलर्ट जारी करते हुए सचेत रहने की सलाह दी है। अमेरिका ने कहा है कि खूंखार आतंकी संगठन आईएस भारत पर बड़ा आतंकी हमला कर सकता है। अमेरिका ने भारत में खूंखार आतंकी संगठन आइएस के हमले होने की चेतावनी दी है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को सावधान करते हुए कहा कि वह अपनी सुरक्षा के लिए उच्च स्तरीय सतर्कता बरतें।

दूतावास का कहना कि भारत में पश्चिमी देशों के नागरिकों के बीच लोकप्रिय स्थलों में आतंकी हमला होने का खतरा है। उन्होंने धार्मिक स्थलों, बाजारों और उत्सव आयोजन के स्थलों पर जाने से रोका है। हाल के मीडिया रिपोर्ट से भी संकेत मिले हैं कि आतंकी संगठन आइएस भारत को निशाना बनाना चाहता है।

अमेरिकी दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी अमेरिकी नागरिकों को आगाह किया जाता है कि वह उच्च स्तरीय सतर्कता बरतें। साथ ही वह अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 9 सितंबर, 2016 के अमेरिकी विदेश मंत्रालय की विश्वव्यापी चेतावनी का पालन कर रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.