यमन में छापे के दौरान अमेरिका ने महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठी की

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 08:17:25 AM
US collect critical information during the raid of Yemen

वाशिंगटन। अमेरिका द्वारा गत माह यमन में छापे के दौरान अरब प्रायद्वीप में अलकायदा और इसके विस्फोटकों के निर्माण, प्रशिक्षण और भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी मिली है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान अरब प्रायद्वीप में अलकायदा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है जिससे अलकायदा के खतरनाक इरादों के बारे में पता चलता है।

उल्लेखनीय है कि इस आतंकवादी संगठन के पास संभवत’ दुनिया का सबसे खतरनाक बम निर्माता इब्राहिम हसन अल असीरी है जिसे आतंकवादी हमले के लिए बम बनाने में महारत हासिल है। अमेरिका के लिए यह संगठन वर्ष 2009 में क्रिसमस के दौरान डेट्रायट जाने वाली विमान पर हमला करने के प्रयास के बाद से ही चिंता का सबब बना हुआ है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.