संयुक्त राष्ट्र को अलेप्पो पर बड़े हमले की आशंका

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 12:24:33 PM
United Nations Fears of a major attack on the Aleppo

बर्लिन। संयुक्त राष्ट्र के सीरिया संबंधी विशेष दूत ने आशंका व्यक्त की है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के 20 जनवरी को सत्ता संभालने से पहले सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद अलेप्पो के पूर्वी भाग पर बड़ा हमला कर सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि स्टीफन डी मिस्तूरा ने यह नहीं बताया कि पूर्वी अलेप्पो में सीरिया की सेना के बड़े हमले के पीछे क्या कारण हो सकता है किन्तु यूरोपीय राजनयिकों का कहना है कि राष्ट्रपति असद डोनाल्ड ट्रम्प की जीत से अधिक उत्साहित हो सकते है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ने इस संबंध में जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर से बात की और दोनों ने सीरिया में नागरिकों पर हवाई हमले बंद करने तथा समस्या का राजनीतिक हल निकालने की अपील की। डी मिस्तूरा ने कहा कि सीरिया में लड़ाई बढऩे से पूर्वी अलेप्पो के पौने तीन लाख लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.