संयुक्त राष्ट्र में कानूनी विशेषज्ञों की शीर्ष संस्था में भारतीय युवा वकील का चयन

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 10:48:39 AM
UN top body of legal experts in the selection of the young lawyer

संयुक्त राष्ट्र ।  एक भारतीय युवा वकील ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के चुनाव में एशिया प्रशांत समूह में सर्वाधिक मत हासिल करके संयुक्त राष्ट्र के कानूनी विशेषज्ञों की शीर्ष संस्था की सदस्यता हासिल कर ली। 

यह भी पढ़े : कनाडा के ट्रूडो ने पुलिस द्वारा पत्रकारों की निगरानी की निंदा की

33 वर्षीय अनिरूद्ध राजपूत उन 34 लोगों में शामिल हैं जिन्हें महासभा ने अंतरराष्ट्रीय कानून आयोग के सदस्यों के रूप में चुना है। अंतरराष्ट्रीय कानून आयोग संयुक्त राष्ट्र की ऐसी संस्था है जो अंतरराष्ट्रीय कानून एवं उसके वर्गीकरण के क्रमिक विकास की जिम्मेदारी निभाती है। नवनिर्वाचित सदस्य जनवरी 2017 से पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़े :  आरोपों में घिरी दक्षिण कोरियाई नेता राष्ट्र को संबोधित करेंगी

सदस्यों का चयन अफ्रीकी, एशिया प्रशांत, पूर्वी यूरोपीय, लातिन अमेरिकी एवं कैरेबियाई और पश्चिमी यूरोपीय देशों के पांच भौगोलिक समूहों से किया गया है। एशिया प्रशांत समूह की मतदान प्रक्रिया में राजपूत को कल 160 मत मिले। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने बताया कि राजपूत 70 साल पुरानी इस संस्था में चुने गए सबसे युवा सदस्यों में शामिल हैं। वह आयोग में भारत के पहले उम्मीदवार हैं। भारत के उच्चतम न्यायालय में वकालत कर रहे राजपूत ऐसे पहले भारतीय उम्मीदवार हैं जो उन वकीलों में शामिल नहीं हैं जो विदेश मंत्रालय से जुड़े मामले आम तौर पर देखा करते हैं।  (एजेंसी)

read more

पासपोर्ट, लाइसेंस बनवाने के लिए देना होगा ज्यादा शुल्क

इस गांव में इंसानो से ज्यादा दिखते है गुड्डे गुड़िया 

जानिये - लौकी के जुस के यह सेहतमंद फायदे



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.