संयुक्त राष्ट्र ने वर्ल्ड हैप्पिनेस रिपोर्ट 2017 जारी कर दी है। इस रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान भारत से भी खुश देश है। भारत को इस रिपोर्ट में 122वें नम्बर पर रखा गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे खुश देश नॉर्वे को करार दिया गया है।
वहीं अब तक नंबर एक पर रहा डेनमार्क खिसककर नंबर दो पर आ गया है। पिछले साल नार्वे नंबर चार पर था जो तीन पायदान ऊपर खिसक गया है।
इस लिस्ट में हैरान करनेवाली बात ये है कि दक्षिण एशियाई देशों में भारत सबसे नीचे रखा गया है। 155 देशों की इस लिस्ट में चीन 79वें, पाकिस्तान 80वें नंबर पर है।
वहीं भारत को 122वें नंबर पर रखा गया है। यानी यूएन की इस रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान भारतीयों से ज्यादा खुश हैं। पहले पांच देशों में नॉर्वे, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और फिनलैंड हैं वहीं सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक सबसे अंतिम पायदान पर है।
यूएन के लिए ये रिपोर्ट सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क ने तैयार की है। देशों की खुशहाली, समाज का आपसी भरोसा, लोगों के बीच बराबरी और सरकार पर भरोसा के आधार पर अंक दिए जाते हैं। इसके साथ 6 पैमानों पर भी अंक दिए गए हैं।
लिस्ट में शामिल प्रमुख देश
1 नॉर्वे
2 डेनमार्क
3 आईसलैंड
4 स्विट्जरलैंड
5 फिनलैंड
6 नीदरलैंड
7 कैनेडा
8 न्यूजीलैंड
9 ऑस्ट्रेलिया
10 स्वीडन
79 चीन
80 पाकिस्तान
97 भूटान
99 नेपाल
110 बांग्लादेश
120 श्रीलंका
122 भारत