संयुक्त राष्ट्र ने ताइज तक दवाएं पहुंचाईं

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 11:11:55 PM
UN drugs dropped by Taij

जिनिवा। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने युद्धग्रस्त यमन के तीसरे सबसे बड़े शहर ताइज में आठ टन दवाएं पहुंचाई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में कहा कि यमन में संघर्ष की शुरूआत के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने ताइज तक सीधी पहुंच के लिए बातचीत की ताकि दवाएं पहुंचाई जा सकें।

डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता तारिक जसारेविक ने बताया कि ट्रक को लेकर ताइज शहर पहुंच गया। आज दवाएं अस्पतालों में बांट दी गईं। ताइज में 3,50,000 लोगों को तत्काल चिकित्सीय मदद की जरूरत है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.