आस्ट्रेलिया में ब्रिटेन की महिला से बलात्कार

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 09:17:24 AM
UK woman raped in Australia

सिडनी। उत्तर ऑस्ट्रेलिया में दो महीने पहले बंधक बनाई गई ब्रिटेन की महिला के साथ बलात्कार और मारपीट की कई घटनाएं हुई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अधिकारियों ने क्वीन्सलैंड राज्य के ब्रिसबेन के एक छोटे शहर मिटशेल में एक कार की जांच में ब्रिटेन की महिला को कल बचाया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक कार को रोका जिसे एक महिला चला रही थी जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे और वह काफी परेशान दिख रही थी। अधिकारियों कार की जांच की तो उसमें पीछे एक 22 वर्षीय व्यक्ति छिपा हुआ था। पुलिस का मानना है कि महिला के साथ दो जनवरी और पांच मार्च के बीच लगातार मारपीट की गई।

महिला की उस युवक से कई महीने पहले मुलाकात हुई थी और दोनों सडक़ मार्ग से आगे जाने पर सहमत हुई जहां उनके साथ जबरन मारपीट और बलात्कार की घटनाएं हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अज्ञात व्यक्ति को अदालत में कल पेश किया जहां उस पर कई बार बलात्कार करने,प्रतारित करने के आरोप लगाए गए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.