यूएई में रहने वाली भारतीय लड़की ने जीता अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 02:26:28 AM
UAE based Indian Girl wins International Children Peace Prize

द हेग। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाली 16 वर्षीय एक भारतीय पर्यावरण कार्यकर्ता को इस साल का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार दिया गया है।

इस लड़की को यह पुरस्कार जलवायु न्याय के लिए लड़ने तथा पर्यावरण क्षय को रोकने की लड़ाई लड़ने में उसके योगदान के लिए दिया गया है।

कहकशा बसु को द हेग में आयोजित एक भव्य समारोह में बांग्लादेश के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने पुरस्कार प्रदान किया।

यूनुस ने कहा कि इस तरह के कम उम्र के किसी व्यक्ति के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.