फ्रांस में हमले की साजिश रचने के आरोप में दो गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 06:59:59 AM
Two arrested on charges of plotting attacks in France

पेरिस। फ्रांस की एक अदालत ने देश में हमले की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को पूछताछ लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

न्यायिक सूत्रों ने आज कहा कि इन दोनों को क्लेरमोंट- फेरांड और मरसीली से पिछले मंगलवार को गिरफ्तार कियाा गया था। फ्रांस की खूफिया एजेंसी ने इन दो लोगों के अलावा तीसरे को पेरिस से गिरफ्तार किया था। 

सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार किये गये दो लोगों पर आतंकवादी हमले की साजिश रचने और हथियारों को इकठ्ठा करने का आरोप है। तीसरे व्यक्ति को रिहा कर दिया गया। जनवरी 2015 में हुये आतंकवादी हमलों के बाद से ही फ्रांस हाई अलर्ट पर है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.