पूर्वी अलेप्पो में ढ़ाई लाख लोग खराब हालात में रहने को मजबूर

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 08:27:40 AM
Two and a half million people in eastern Aleppo forced to live in poor conditions

दुबई। सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले अलेप्पो के पूर्वी क्षेत्र में कम से कम 250,000 लोग फंसे हुए हैं। हालांकि रूसी हवाई हमले रूकने के बाद नागरिकों को थोड़ी राहत मिली है। अलेप्पो की स्थिति भयावह है। गत जुलाई से लगातार सरकार समर्थित सेना से घिरे इस इलाके में कम से कम 250,000 लोग फंसे हुए हैं। लगभग 10 लाख आबादी सुरक्षित पश्चिम अलेप्पो में रह रही है जो पूर्वी एलेप्पो में फंसे हैं वे भयावह हालात में रह रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पूरे इलाके में हालात बदतर हैं। ईंधन और खाद्य सामग्री समाप्त हो चुके हैं। बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। विद्रोही बदले की भावना से पश्चिम में हमला कर रहे हैं जिसमें आम नागरिक मारे जा रहे हैं।इस इलाके से किसी के लिए भी निकलना मुमकिन नहीं है।

यहां हर दिन कुछ घंटे ही बिजली रहती है। खाद्य सामग्री, बिजली, पीने लायक पानी और सडक़ भी नहीं है। गरीब और लाचार होने के कारण लोग यहां से निकल भी नहीं पा रहे हैं। लोगों के पास पैसे नहीं हैं। यहां के निवासी हर दिन डर के साये में जीने के अभिशप्त हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.