तुर्की में 15 हजार और कर्मचारी बर्खास्त

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 12:19:50 PM
Turkey dismissed 15 thousand employees


अंकारा। तुर्की में सैन्य तख्तापलट की कोशिश मामले की जांच के बाद 15 हजार और कर्मचारियों को जिनमें सेना तथा पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं बर्खास्त कर दिया और 500 संस्थाओं को बंद करने का आदेश दिया गया है।

बंद की जाने वाली संस्थाओं में समाचार पत्र संस्थान भी शामिल हैं। सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी तथा संस्थाओं को बंद करने का आदेश जुलाई में सरकार का तख्ता पलटने के प्रयास की जांच के बाद दिया गया है।

आज बर्खास्त कर्मचारियों में 1988 तुर्की की सशस्त्र सेना, 7586 पुलिस विभाग, 403 सशस्त्र पुलिस विभाग तथा 5000 सार्वजनिक संस्थाओं से संबंधित हैं। बंद की जाने वाली 550 संस्थाओं में 18 चेरिटी तथा 9 मेडिकल संबंधी हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.