ट्रम्प के साथ मजबूत संबंध बनाना चाहते है: आबे

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 11:46:19 AM
Trump wants to build a strong relationship with by japan pm Abe

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आज कहा कि वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मजबूत और भरोसेमंद संबंध बनाना चाहते है और टोक्यो की कूटनीति और सुरक्षा के लिए द्विपक्षीय गठबंधन बहुत महत्वपूर्ण है।

संवाद समिति क्योडो की रिपोर्ट के अनुसार आबे ने पत्रकारों से कहा कि वह आज दिन में न्यूयार्क में ट्रम्प से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका-जापान गठबंधन जापान की कूटनीति और सुरक्षा के बहुत महत्वपूर्ण है और जब विश्वास होगा तो यह गठबंधन मजबूत हो जायेगा।

हालांकि बैठक के बारे में अभी कुछ विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है और ट्रम्प की टीम ने भी बैठक के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।              -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.