ट्रंप के निशाने पर अवैध प्रवासी

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 09:28:49 AM
Trump targets illegal immigrants

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव के दौरान किये गये वादे को दोहराते हुए कहा कि देश में रह रहे बीस से तीस लाख तक अवैध प्रवासियों को निकाला जाएगा।

भूकंप के झटकों से फिर थर्राया न्यूजीलैंड, सुनामी का अलर्ट

ट्रम्प ने चुनाव जीतने के बाद एक अमेरिकी टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में कल कहा कि अपराधियों तथा आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि मैक्सिको से लगती सीमा पर दीवार बनाने के वादे पर कायम हैं तथा दीवार के साथ बाड़ भी लगाई जा सकती है। वहीं सदन के अध्यक्ष और रिपब्लिकन पार्टी के नेता पॉल रयान ने कहा कि ट्रंप के प्रचार में इस बात पर जोर देने के बावजूद सांसद बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को पकडऩे और प्रत्यर्पित करने के लिए प्रत्यर्पण बल का गठन करने को तैयार नहीं हैं।                  -एजेंसी

 

Read More:

मिस्र में पुरातत्वविदों ने खोजा सदियों पुराना ममी

फ्रांसीसी पत्रकार को तुर्की ने किया रिहा

राकी सैनिकों ने किया निमरूद पर पुन : कब्जा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.