ट्रम्प की टीम से मिलने के लिए दूत भेज रहा है पाकिस्तान

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 01:40:08 PM
Trump's team is sending messengers to meet Pakistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रम्प की ट्रांजिशन टीम के साथ बैठकें करने के लिए एक दूत को अमेरिका भेजनेे का फैसला लिया है। प्रधानमंंत्री नवाज शरीफ और अमेरिका के अगले राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच दो दिन पहलेे फोन पर हुुई ‘‘सकारात्मक’’ वार्ता के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

विदेश मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंंत्री के विशेष सहायक तारिक फातिमी ट्रम्प की ट्रांजिशन टीम के अधिकारियोंं से मिलने के लिए इस सप्ताहांत पर अमेरिका जाएंगे। अमेरिका मेंं पाकिस्तान केे राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने पुष्टि किया है कि फातिमी ट्रम्प की ट्रांजिशन टीम के अधिकारियों से मिलेंगे।

जिलानी ने कहा, ‘ट्रांजिशन टीम के सदस्योंं से मिलने के अलावा फातिमी निवर्तमान ओबामा प्र्रशासन केे अधिकारियों से भी मिलेंंगे।’ डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेेने वाले हैं। उनके पास पहले से एक अस्थाई टीम है जो विदेशी नेताओंं और अधिकारियोंं को न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय मेंं आने तथा मिलने को प्रोत्साहित कर रही है।

जिलानी ने दूतावास मेंं संंवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि दो सप्ताह केे आधिकारिक दौरे पर आ रहे फातिमी संंभवत इस वर्ष चुनाव जीतने वाले कुछ सांंसदोंं से भी मिलेंंगे। ट्रम्प और शरीफ के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद यह नया घटनाक्र्रम है।                 -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.