ट्रंप के खिलाफ महिला यौन उत्पीडऩ के आरोप पर 70 फीसदी लोगों का विश्वास

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 07:43:45 AM
Trump on charges of sexual assault against 70 per cent of women believe

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महिला यौन उत्पीडऩ के आरोप पर 70 फीसदी से अधिक लोग विश्वास करते हैं। ट्रंप की ओर से महिला यौन उत्पीडऩ के आरोप को खारिज करने के बावजूद भी बड़ी संख्या में अमेरिका के लोग इसमें विश्वास करते हैं कि ट्रंप ने महिला की मर्जी के बिना उसे गले लगाया।

इस सप्ताह जारी हुए एपी-जीएफके चुनावी सर्वेक्षण के मुताबिक ट्रंप के खिलाफ महिला की ओर से लगाये गये यौन उत्पीडऩ के आरोप को अमेरिका के सत्तर फीसदी से अधिक लोग सही मानते हैं। लोगों का मानना है कि राष्ट्रपति के चुनाव में ट्रंप के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी। सर्वे के अनुसार ट्रंप के समर्थकों में से 35 फीसदी लोग भी उनके खिलाफ लगाये गए आरोप को सही मानते हैं।

ट्रंप का साल 2005 का वीडियो लीक होने के बाद से अब तक 11 महिलाएं उन पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगा चुकी हैं। वीडियो में वे महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें करते दिख रहे हैं और बता रहे हैं कि किस तरह वे महिलाओं को जबरदस्ती छूते और पकड़ते थे लेकिन स्टार होने के कारण बड़ी आसानी से बच कर निकल जाते थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.