लंदन की घटनाओं के बाद ट्रंप ने मदद की पेशकश की

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 01:48:44 AM
Trump offered help after the events in London

वाशिंगटन। लंदन ब्रिज सहित लंदन की तीन हिंसक घटनाओं की खबरों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को अमेरिकी मदद की पेशकश की है।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका जो भी मदद कर सकता है वो लंदन और ब्रिटेन में करेगा। हम वहां मौजूद होंगे। हम आपके साथ है। ईश्वर रक्षा करें।’’
ट्रंप के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने कहा कि राष्ट्रपति को लंदन ब्रिज की घटना के बारे में उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने जानकारी दी है।

लंदन की घटनाओं के संदर्भ में मदद की पेशकश करने वाले ट्वीट से कुछ देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह मुस्लिम बहुल देशों के लोगों पर यात्रा संबंधी प्रतिबंध की अपनी योजना पर अदालतों द्वारा रोक लगाए जाने के संदर्भ में ट्वीट किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें होशियार, चौकस और सख्त होने की जरूरत है। यह जरूरत है कि अदालतें हमारे अधिकार हमें वापस दें। हमें सुरक्षा के अतिरिक्त स्तर के तौर पर यात्रा प्रतिबंध की जरूरत है।’’ -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.