राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप ‘अयोग्य’ और ‘‘अक्षम’ हिलेरी

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 09:53:19 AM
Trump for President unfit and disabled Hillary

सैनफोर्ड। डोनाल्ड ट्रंप पर हमले तेज करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि रिपब्किलन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए ‘‘अक्षम’’ और ‘‘अयोग्य’’ हैं। आम चुनाव से एक सप्ताह पहले 69 वर्षीय हिलेरी ने अपने पिछले 3 दशक से ज्यादा के तजुर्बे का हवाला देकर राष्ट्रपति पद के लिए अपनी जोरदार दावेदारी पेश की।

...तो इसलिए सनी लियोनी की मूवी से हटा दिए गए सेक्स सीन

डेल सिटी में हिलेरी ने कहा कि बुधवार से एक हफ्ते बाद, हम अपना अगला राष्ट्रपति और अमेरिका का कमांडर-एन-चीफ चुन रहे होंगे। मैं नहीं समझती कि पसंद कोई और स्पष्ट हो सकती है। डेल सिटी फ्लोरिडा के ओरलेंडो से 70 मील दूर है। यह आठ नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रमुख राज्य है।

द. कोरिया ने नया प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री किया नामित

हिलेरी ने अपना कल का पूरा दिन फ्लोरिडा में प्रचार कर बिताया और राज्य में तीन रैलियों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैंने बच्चों और परिवारों के लिए लड़ते हुए अपना करियर बिताया है। मैंने अमेरिकी सीनेट में सेवा दी है, सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति में सेवा दी है। मैं तब सिचुएशन रूम में थी जब ओसामा बिन लादेन को इंसाफ के दायरे में लाया गया था।

भीड़ के ‘हिलेरी.. हिलेरी.. हिलेरी.. के नारों के बीच पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि मैंने आपका आपके विदेशी मंत्री के तौर पर प्रतिनिधित्व किया है। 112 देश गई हूं, दोस्त और दुश्मन से एक तरीके से बातचीत की है। अगर आप मुझे अपना राष्ट्रपति बनने का बड़ा सम्मान प्रदान करते हैं तो मैं सेवा करने को तैयार हूं।

MORE NEWS READ...

पाक में मौजूदा राजनीतिक संकट से कश्मीर मुद्दा प्रभावित हो रहा : हाफिज सईद

पॉल रेयान ने ट्रंप का किया समर्थन

वेनेजुएला में 3 विपक्षी कार्यकर्ता जेल से रिहा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.