विवादों में रहे ट्रम्प का व्हाइट हाउस तक का सफर

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Nov 2016 04:24:39 PM
Trump disputes are in the way to the White House

वॉशिंगटन। विवादों में रहे अरबपति व्यवसायी डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव में खुद अपने प्रचार की कमान संभाली थी और कई बार राजनीतिक रूप से विवादास्पद बयान दिए।

न्यूयॉर्क के रहने वाले 70 वर्षीय रियल इस्टेट व्यवसायी ने शासन के खिलाफ आम नागरिकों के भ्रम की स्थिति का फायदा उठाया और इसे आव्रजन विरोधी नारे में तब्दील किया जो उनके लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ।

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के विपरीत ट्रम्प ने विवाद पैदा किया और मुस्लिमों, प्रवासियों, अर्थव्यवस्था तथा आतंकवाद पर उन्होंने कई ऐसी घोषणाएं कीं जो प्रतिकूल थीं।

कई महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीडऩ के भी आरोप लगाए। उन्होंने कई सुझाव और अपनी बेटी सहित महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर भी सुर्खियां बटोरीं और इन सब बातों से उनके प्रचार के पटरी से उतरने की आशंका पैदा हो गई।

इन विवादों में सबसे प्रमुख वह वीडियो रहा जो पांच वर्ष बाद सामने आया जिसमें ट्रम्प यह कहते हुए सुनाई पड़ते हैं कि वह महिलाओं का यौन उत्पीडऩ कर ‘‘स्टार’’ की छवि होने के कारण बच निकलने में सक्षम हैं।

ट्रम्प ने 1987 से ही राष्ट्रपति चुनाव लडऩे का विचार किया था लेकिन कई लोगों का मानना है कि 2011 में व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रि भोज के दौरान उनका विचार और प्रबल हुआ। ट्रम्प ने तब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के अमेरिकी नागरिक होने पर ही सवाल खड़ा किया था।           -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.