भारतीय मूल की निक्की हेली बनीं UN एंबेसडर, जाने-खास बातें

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 10:33:19 AM
Trump chooses Indian American Nikki Haley to be UN ambassador

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए चुना है। अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली भारतीय अमेरिकी होंगी। व्हाइट हाउस में सत्ता परिवर्तन के दौरान ट्रंप द्वारा शीर्ष स्तरीय प्रशासन के लिए चुनी गईं भारतीय प्रवासियों की 44 वर्षीय बेटी हेली पहली महिला हैं। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दक्षिण कैरोलिना की भारतीय-अमेरिकी गवर्नर हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के पद के लिए चुना गया है।

द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक फैसले की घोषणा आज की जाएगी। आपको बता दें कि ट्रंप के सलाहकार उनकी टीम में विविधता और कैबिनेट स्तर के पद पर पहली महिला की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। दूसरा कार्यकाल संभाल रहीं हेली गवर्नर के तौर पर कारोबार और श्रम मुद्दे पर काम कर चुकी हैं लेकिन उन्हें विदेश नीति का थोड़ा ही अनुभव है।

आइये जानते हैं निक्की हेली के बारे में पांच बातें...

1. आप्रवासी पंजाबी परिवार में जन्म: निम्रता निक्का रंधावा हेली का जन्म पंजाब के एक आप्रवासी परिवार अजित सिंह रंधावा और राज कौर रंधावा के यहां हुआ।

2. अपने गृह राज्य की गवर्नर बनीं: निक्की जब 2011 में साउथ कैरोलिना की गवर्नर बनीं, तो उनकी उम्र उस वक्त महज 38 साल थी। उन्होंने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले भारतीय मूल के बॉबी जिंदल अमेरिका के लूइजियाना प्रांत के गवर्नर बने थे।

3. फिर बनीं गवर्नर:2015 में वह फिर गवर्नर का चुनाव जीत गईं। 44 साल की उम्र में अभी वह अमेरिका की सबसे कम उम्र की गवर्नर हैं।

4. निक्की शुरूआत में नहीं थी ट्रंप की फैन: उन्होंने रिपब्लिकन प्राइमरी में सेनेटर मार्को रुबियो का समर्थन किया था लेकिन जनरल इलेक्शंस में ट्रंप का समर्थन किया।

5. पारिवारिक जीवन: उनकी शादी माइकल हेली से हुई है। उनके दो बच्चे रेना और नलिन हैं। उन्होंने शादी की रस्म चर्च और गुरुद्वारा दोनों में आयोजित की थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.