ट्रंप की वजह से बिगड़ सकते हैं अमेरिका-यूरोपीय संघ के रिश्ते

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 10:25:30 AM
Trump can worsen due to the US-EU relationship

लंदन। यूरोपीय संघ (ईयू) के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कारण अमेरिका और यूरोप के रिश्तों में खटास आ सकती है।

जंकर ने कहा हमें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प को बताना होगा कि ईयू क्या है और कैसे काम करता है। ट्रंप के आने से अमेरिका और यूरोप जैसे दो बेहद अहम महाद्वीपों के रिश्तों की बुनियाद कमजोर पड़ सकती है।

उन्होंने कहा अमेरिकी लोग वैसे भी यूरोप की अधिक परवाह नहीं करते और श्री ट्रंप के साथ यह बात और ज्यादा गंभीर है। जहां तक मैं उन्हें समझ पाया हूं तो वह यहां तक मानते हैं कि बेल्जियम यूरोप में कहीं कोई छोटा सा गांव है।

उन्होंने कहा कि ट्रम्प अपने कार्यकाल के दौरान दो साल तक ऐसी दुनिया (यूरोप) में घूमते रहेंगे जिसे वह जानते तक नहीं है।                -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.