व्यापक आव्रजन सुधारों पर काम कर रहा है ट्रंप प्रशासन : व्हाइट हाउस

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 04:24:57 PM
Trump administration is working on comprehensive immigration reforms: White House

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन व्यापक आव्रजन सुधारों पर काम कर रहा है लेकिन उन्होंने एच1बी वीजा कार्यक्रम में किए जाने वाले संभावित बदलावों पर तीन अप्रैल से पहले कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

एच1बी वीजा भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच खासा लोकप्रिय है। व्हाइट हाउस यहां एच1बी वीजा में तीन अप्रैल से पहले शासकीय आदेश के जरिए किए जाने वाले संभावित बदलावों के सवाल पर जवाब दे रहा था।

तीन अप्रैल के बाद आगामी वित्त वर्ष के लिए अमेरिकी नागरिकता एवं प्रवासी सेवाओं के आवेदन लेने शुरू कर दिये जाएंगे। अगला वित्त वर्ष एक अक्तूबर 2017 से शुरू होगा।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीप स्पाइसर ने दैनिक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि मैंने पहले भी आव्रजन पर बात की है और इस व्यापक प्रक्रिया के दौरान हमने गैरकानूनी आव्रजन को कैसे रोका जाए और हम कानूनी आव्रजन के लिए क्या कर रहे हैं चाहे वे एच1बी हो या के1 या प्रणाली में मौजूद अन्य कोई वीजा इन दोनों तथ्यों पर विचार किया है। भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.