यमन में आज से 48 घंटे का युद्धविराम

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 12:07:42 PM
Today the 48-hour ceasefire in Yemen

काहिरा/दुबई। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन में शनिवार दोपहर से (भारतीय समय के अनुसार प्रात: 9 बजे से) युद्धविराम लागू किया है।

सऊदी समाचार एजेंसी (एसपीए) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर हाउती आंदोलन युद्ध विराम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाता है और युद्ध से घिरे क्षेत्रों में मानवीय सहायता की अनुमति देता है तो युद्धविराम की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

सऊदी अबर के नेतृत्व वाला गठबंधन यमन में राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसूर हादी की सत्ता बहाल करने के लिए हाउती विद्रोहियों तथा पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह समर्थक सैनिकों से लड़ रहा है।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.