अफगानी सैनिक की गोलीबारी में तीन अमेरिकी सैनिक घायल

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 05:32:02 AM
Three US soldiers wounded in firing by Afghan soldiers

लश्करगाह। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमांद प्रांंत में एक अफगानी सैनिक की गोलीबारी में तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गए। नाटो की अगुवाई वाले राहत मिशन ने यह जानकारी दी है। मिशन की ओर से ट्वीटर में कहा गया है कि इन सैनिकों का कैंप शोराब एयर बेस के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

इस बीच अफगानिस्तान सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में उस अफगानी सैनिक की मौत हो गई है। यह घटना स्थानीय समयानुसार तीन बजे दिन की है। अफगानी सेना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस प्रांत में अफगानी सैनिकों की सहायता के लिए अमेरिका ने 300 सैनिकों को भेजा है ताकि इस क्षेत्र में इस्लामिक आतंकवादियों को नियंत्रित किया जा सके। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.