म्यांमार में संघर्ष के बाद तीन हजार लोग चीन भागे

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 11:11:07 AM
Three thousand people fled the conflict in Myanmar China

बीजिंग। म्यांमार में सरकार और विद्रोहियों के बीच सीमा पर संघर्ष के बाद तीन हजार से अधिक लोगों ने भाग कर चीन में शरण ली है।सरकारी मीडिया ने आज यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष के बाद चीन की सीमा में घुस आए 3000 लोगों में से घायलों को उपचार के लिए दक्षिण पश्चिमी युन्नान प्रांत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक संघर्ष के दौरान कुछ गोले चीनी सीमा पर गिरे जिसमें कम से कम एक चीनी नागरिक घायल हो गया। तीन सशस्त्र दलों ने म्यांमार के पूर्वोत्तर प्रांत शान के सीमावर्ती शहर म्यूज और कुटकई में एक के बाद एक सुरक्षा चौकियों पर हमले किए जिसमें सेना के जवान और नागरिक मारे गए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने भी कल बयान जारी कर घटना की पुष्टि की और कहा कि चीन की सेना हाई अलर्ट पर है और देश की संप्रभुता तथा सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएगी साथ ही सीमा पर रहने वाले अपने नागरिकों की जान माल की हिफाजत का भी पूरा ख्याल रखेगी।

गौरतलब है कि शान प्रांत में सेना और जातीय समूहों के बीच दशकों से चले आ रहे संघर्ष में हजारों की संख्या में लोग इस स्थान से पलायन कर गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने चीन में शरण ले रखी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.