भूकंप के झटकों से फिर थर्राया न्यूजीलैंड, सुनामी का अलर्ट

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 09:18:44 AM
Then came the 6 2 magnitude earthquake in New Zealand tsunami warning

सिडनी। प्रशांत महासागरीय देश न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर आज एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। इसके बाद एक बार फिर सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार भूकंप के झटकों के कारण यहां के लोग सहमे हुए है। हालांकि, अभी कहीं से जनहानि की खबर नहीं आ रही है। अमेरिकी भूगर्भिक सर्वेक्षण ने बताया कि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 आंकी गयी।

उन्होंने बताया कि यह झटके स्थानीय समयानुसार एक बजकर 45 मिनट पर महसूस किये गये। इसका केंद्र क्राइस्टचर्च से 120 किलोमीटर उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में था और इसकी गहराई केंद्र से 10 किलोमीटर नीचे था। बता दें कि न्यूजीलैंड में रविवार को 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम दो लोगों के मरने की खबर है और कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। वहीं सुनामी की चेतावनी के बाद समुद्र तट के किनारे रहने वाले लोग वहां से भाग खड़े हुए। सुबह होते ही दक्षिण आईलैंड के कई ग्रामीण इलाकों से भूकंप के झटके महसूस होने की खबरें मिलने लगीं।

भूकंप के तगड़े क्षटके कई घंटे तक महसूस किए गए। प्रधानमंत्री जॉन की ने भूकंप आने के करीब सात घंटे बाद पुष्टि की कि दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि यह संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस उत्तर क्राइस्टचर्च से करीब 150 किलोमीटर दूर एक घर में एक व्यक्ति की मौत के बाद वहां तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जबकि एक व्यक्ति की मौत कैकुरा गांव में हुई।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.