इस महीने अग्रिम सीमा पार करके सीरिया में पहली बार पहुंचाई गई संयुक्त राष्ट्र की सहायता

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 09:27:37 AM
The first time in months in advance was taken across border to Syria by UN assistance

संयुक्त राष्ट्र। भोजन, जल एवं अन्य मूलभूत वस्तुएं ले जा रहा संयुक्त राष्ट्र का सहायता काफिला सीरिया की अग्रिम सीमा पार कर विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर में पहुंचा और सीमा पार से इस महीने पहली बार वहां सहायता मुहैया कराई गई। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

इस भोजन एवं अन्य सहायता सामग्री से पश्चिमी सीरिया के होम्स क्षेत्र में रस्तान और निकटवर्ती गावों में रह रहे 1,07,500 सीरियाई लोगों को सहायता मिलेगी। यहां जुलाई के बाद से कोई मदद नहीं पहुंची है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार करीब 60 लाख लोग दुर्गम स्थानों में रह रहे हैं जिनमें से करीब 10 लाख लोगों ऐसे इलाकों में है जिनकी घेरेबंदी की गई है।

संयुक्त राष्ट्र के सहायता प्रमुख स्टीफन ओ ब्रायन ने कल सुरक्षा परिषद को बताया था कि सीरिया में मानवीय संकट गहरा रहा है जिसके एक दिन बाद यह सहायता मुहैया कराने की घोषणा की गई। यह सहायता मुहैया कराने से पहले सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जटिल वार्ताओं की आवश्यकता होती है।

ओ ब्रायन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों की श्रृंखला में मानवीय मदद की बिना रोक टोक पहुंच की अपील के बावजूद नवंबर में सीमा पार से कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.