नौ मछुआरों और 115 नौकाओं को छोडऩे की बात श्रीलंका के समक्ष उठाई

Samachar Jagat | Thursday, 10 Nov 2016 07:25:55 PM
Tamil Nadu fishermen and 115 boats leave the center of the nine point raised towards Sri Lanka

रामेश्वरम/तमिलनाडु। केन्द्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने आज कहा कि केन्द्र ने तमिलनाडु के नौ मछुआरों और 115 नौकाओं को छोडऩे की बात श्रीलंका के समक्ष उठाई है। उन्होंने कहा, हमने उनकी हिरासत में मौजूद तमिलनाडु के नौ मछुआरों और 115 नौकाओं को छोडऩे की बात श्रीलंका के समक्ष   उठाई है।

यहां मुकुंतरयार चतिरम से अरिचलमुनाई तक बनाई गई  9.5 किलोमीटर लंबी सडक़ का निरीक्षण करने के बाद वह धनुषकोटी में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। यह सडक़ यहां तीर्थ यात्रा पर आने वाले सैकड़ों-हजारों लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई है।

मछुआरों से जुड़े भावनात्मक मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों के बीच चार नवंबर को हुई बातचीत अच्छी थी। उस बैठक में तय हुआ कि मत्स्यपालन पर संयुक्त कार्य समूह प्रत्येक तीन महीने में बैठक करेगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.