तालिबान लड़ाकों ने अफगानिस्तान के जिले पर किया कब्जा

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 01:09:15 PM
Taliban fighters held custody in Afghanistan

काबुल। तालिबान लड़ाकों ने दक्षिण हेलमंड प्रांत में एक जिले पर अपना कब्जा जमा लिया है। जबकि देश के उत्तरी हिस्से में अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने अपनी राइफल से सो रहे नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।

अफगानिस्तान में ब्रिटेन और अमेरिकी सैनिकों का सबसे खतरनाक युद्ध क्षेत्र माने जाने वाले सांगीन जिले पर कब्जा ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान हेलमंड में अपना विस्तार करने में जुटा हुआ है।

सांगीन के पुलिस प्रमुख मोहम्मद रासुल का कहना है कि तालिबान लड़ाकों ने जिले पर नियंत्रण कर लिया। एक अधिकारी ने 9 पुलिसकर्मियों को मार डाला। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.