सीरिया शांति वार्ता फिर से शुरू होनी चाहिए : संयुक्त राष्ट्र

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 01:17:56 PM
Syria should resume peace talks : UN

संयुक्त राष्ट्र। सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के राजदूत ने कहा है कि तकरीबन छह साल से चल रहे युद्ध पर विराम लगाने के लिए राजनीतिक वार्ताओं को जल्द बहाल किया जाना चाहिए। सुरक्षा परिषद के साथ कल हुई गोपनीय बैठक के बाद सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के राजदूत स्टेफन डी मिस्तूरा ने कल संवाददाताओं को बताया कि अब समय आ गया है कि राजनीतिक चर्चा के संभावित नवीनीकरण के लिए वास्तव में गंभीरता से सोचा जाए।

राजदूत ने बातचीत की दिशा में लौटने की संभावना का मुद्दा उठाया क्योंकि रूस ने घोषणा की थी कि सीरियाई सेना अलेप्पो से नागरिकों को निकालने के मद्देनजर सैन्य अभियानों को रोक रही है। रूसी सेना समर्थित सीरियाई बलों ने विद्रोहियों के सबसे आखिरी गढ़ में से एक पर कब्जा करने के इरादे से तकरीबन तीन हफ्तों की भीषण लड़ाई के बाद पूर्वी अलेप्पो के करीब 85 फीसदी हिस्से पर अधिकार कर लिया है।

डे मिस्तूरा ने बताया, ‘‘सैन्य जीत शांति के लिए हासिल जीत नहीं है क्योंकि शांति के लिए अलग से प्रयास करने की जरूरत होती है। रूसी राजदूत विताली चुरकिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 31 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून का कार्यकाल समाप्त होने से पहले वार्ता जरूर बहाल हो सकती है।

आखिर क्यों पसंद किया जाता है युवाओं द्दारा लिव-इव रिलेशन जानिए

कुछ ऐसी आदतें जो आपको बनाएगी हेल्दी जानिए

बाईं ओर करवट ले कर सोने के फायदे



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.