अलेप्पो के बड़े जिला पर नियंत्रण करने के करीब है सीरियाई बल

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 03:36:15 AM
Syria's army tightens grip on key Aleppo district

अलेप्पो सीरिया। सीरियाई शासन के सैनिक अलेप्पो के एक बड़े जिले पर नियंत्रण करने के मंगलवार को करीब पहुंच गए। वहीं, इस युद्ध प्रभावित शहर में लड़ाई खत्म करने की रुकी पड़ी कोशिशों पर अमेरिका और रूस एकमत नहीं हैं।

पूर्वी अलेप्पो के करीब दो तिहाई हिस्से पर हाल के दिनों में नियंत्रण काबू करने के बाद राष्ट्रपति बशर अल असद के विश्वस्त बल आज शार के बड़े रिहाइशी जिले की ओर बढ़ रहे हैं।

निगरानी समूह ‘सीरियन आब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि यदि जिले पर विद्रोही बलों से नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया जाता है तो यह सेना के लिए एक बड़ी सफलता होगी।

आब्जरवेटरी ने कहा कि सैनिकों का जिले के करीब एक तिहाई हिस्से पर पहले से नियंत्रण है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.