सीरिया: जेल पर हवाई हमले में 16 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 03:54:52 PM
Syria: 16 people dead in air raids on prison

बेरूत। सीरिया में विद्रोहियों के प्रभुत्व वाले इदलिब प्रांत की एक जेल पर शुक्रवार रात को हवाई हमला कर दिया। इस हमले में जेल में मौजूद करीब 16 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो कैदी सहित जेलकर्मी शामिल है। जानकारी के अनुसार सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट््स ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार जब जेल नी हवाई हमला हुआ तो जेल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं जेल में बंद कैदी इस हमले का फायदा उठाकर वहां से भागने की कोशिश करने लगे। जिस पर जेल पुलिस को उन पर जबरन गोलियां चलानी पड़ी। इस हमले में मरने वाले की संख्या करीब 16 बताई जा रही है।

यह इलाका इदलिब प्रांत विद्रोहियों के महत्वपूर्ण कब्जे वाले प्रांतों में से एक है। सभी विद्रोही राष्ट्रपति बशर अल असद को उखाड़ फेंकने की मांग करते हैं। सरकारी सेना और रूस साझा तरीके से विद्रोहियों के इलाके पर बमबारी करते हैं।

जानकारी के अनुसार विद्रोहियों के कब्जे वाले सीरिया के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से इदलिब के अधिकतर लोग विस्थापित होकर देश के अन्य हिस्सों में पहुंच गए हैं। वहीं सेना और उसके गठबंधन सहयोगी लोगों को आत्मसमर्पण करने पर जोर डाल रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.