स्विट्जरलैंड में परमाणु ऊर्जा उत्पादन रोकने का प्रस्ताव खारिज

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 03:19:01 PM
Switzerland reject plan to phase out nuclear energy production

जेनेवा। स्विट्जरलैंड में 2029 तक देश के सभी पांच परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने का प्रस्ताव खारिज हो गया है। स्विस ग्रीन पार्टी के इस प्रस्ताव को एक संघीय जनमत संग्रह में 54.2 प्रतिशत मतदाताओं ने खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 45.8 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

इस प्रस्ताव का उद्देश्य स्विट्जरलैंड की सीमा में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की अवधि को सीमित करना जबकि भविष्य में परमाणु ऊर्जा के उत्पादन को रोकना है। अगर इस जनमत संग्रह में ऊर्जा संयंत्र को बंद करने के पक्ष में मतदान अधिक होते, तो अगले साल तीन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करना पड़ता।

स्विट्जरलैंड की लगभग 40 प्रतिशत बिजली इन पांच संयंत्रों से उत्पादित होती है। वहीं, इस पहल का समर्थन करने वाली ग्रीन पार्टी और अन्य स्विस राजनीतिक समूहों का तर्क है कि परमाणु ऊर्जा केवल खतरनाक ही नहीं है, बल्कि महंगी भी है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.