व्हाइट हाउस के निकट बम के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 09:20:02 AM
Suspected arrested with bomb near White House

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को उसके पास बम होने का दावा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आज जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्जीनिया के रोआनोके निवासी 29 वर्षीय सीन पैट्रिक क्यूवन को शनिवार को दोपहर 11 बजे सुरक्षा चौकी को पार करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

क्यूवन ने सुरक्षाकर्मी से कहा कि उसके पास एक बम है। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया था कि उसने दायें हाथ में कुछ रखे हुए थे। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसने कहा कि वह परीक्षण कर रहा था। संदिग्ध व्यक्ति पर फर्जी बम विस्फोट की धमकी देने और गैरकानूनी तरीके से वाहन इस्तेमाल का आरोप है।

राष्ट्रपति आवास के निकट शनिवार को इस तरह की यह लगातार दूसरी घटना थी। इससे पहले एक 58 वर्षीय विलियम बरयंत रावलिंसन को गलत तरीके से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों घटनाओं के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे। संदिग्ध को रिहा करने के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.