राजनाथ बोले-अंडमान के हैवलॉक द्वीप पर फंसे पर्यटक सुरक्षित

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 02:31:27 PM
Stranded tourists in Havelock Island safe Rajnath

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप पर फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और सरकार ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की पूरी तैयारी कर रखी है। राजनाथ ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल जगदीश मुखी से भी इस बारे में बात की और हैवलॉक द्वीप की स्थिति के बारे में जानकारी ली। राजनाथ ने इस संबंध में कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल जगदीश मुखी से बात की।

राजस्थान में 'छुपा हुआ खजाना' मिलने की बात निकली सच!

उन्होंने हैवलॉक द्वीप की स्थिति से अवगत कराया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, हैवलॉक द्वीप में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। सरकार ने उन्हें वहां से निकालने के लिए सभी तैयारी कर ली है।

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, अभी तक कर चुकी चार शादियां...5वीं की थी तैयारी

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि चक्रवात का प्रभाव कम होते ही सरकार बचाव अभियान शुरू कर देगी। गृह मंत्री के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में कई टीम तैयार है। राजनाथ ने फंसे हुए पर्यटकों के परिवार वालों से चिंतित नहीं होने के लिए कहा है। भारतीय नौसेना के चार जहाज बुधवार सुबह हैवलॉक द्वीप में फंसे 800 पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए रवाना हुए थे।

इंडोनेशिया भूकंप: मृतकों का आंकड़ा 100 के पार

पर्यटकों को हैवलॉक द्वीप से सुरक्षित बाहर निकालने का फैसला अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुरोध पर लिया गया, जिसने आशंका जताई थी कि राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 36 किलोमीटर दूर इस द्वीप पर चक्रवाती तूफान आ सकता है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.