तनाव कम करने के लिए मछुआरों को रिहा करेंगे श्रीलंका

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 06:08:47 AM
Sri Lanka to release fishermen to ease tension

कोलंबो। श्रीलंका और भारत ने एक दूसरे की जेलों में बंद मछुआरों की रिहाई के लिए आज सहमति जताई।

दोनों देशों के बीच सहमति के आधार पर श्रीलंका 85 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा, जबकि भारत कम से कम 19 श्रीलंकाई मछुआरों को छोड़ेगा।
एक शीर्ष आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘मौजूदा तनाव को कम करने के मकसद से यह कदम उठाया जा रहा है।’’

सूत्र ने उस मौजूदा विवाद का हवाला दिया जो श्रीलंकाई नौसेना की कथित गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत के बाद खड़ा हुआ है। बहरहाल, श्रीलंकाई नौसेना ने इस आरोप से इंकार करते हुए कहा कि उसने गोलीबारी नहीं की और सिर्फ मछुआरों को गिरफ्तार किया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.