श्रीलंका : बाढ़, भूस्खलन से 55 से ज्यादा की मौत

Samachar Jagat | Friday, 26 May 2017 08:08:01 PM
Sri Lanka: Heavy floods, landslides kill over 55 people

कोलंबो। श्रीलंका में मूसलाधार बारिश की वजह से आई भारी बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 55 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग लापता हैं।

आपदा प्रबंधन केंद्र डीएमसी के मुताबिक श्रीलंका के कई हिस्सों में गुरुवार से हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से पश्चिमी और दक्षिणी प्रांत के सबारागामुवा में 2,811 परिवारों के कुल 7,856 लोग प्रभावित हुए।

डीएमसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि कुल 42 लोग लापता हैं जबकि दो लोग जख्मी हैं। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से रत्नापुरा जिले में 10 लोगों की मौत दर्ज हुई है और कालूतारा में 9 लोगों की जान चली गई।

खबरों के मुताबिक गाले सबसे बुरी तरह प्रभावित जिला है जहां 7,157 लोग इससे प्रभावित हुए।

‘डेली मिरर’ की खबर में कहा गया कि मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 55 से ज्यादा हो गई है।

कालूतारा जिला सचिवालय के फील्ड अफसर ने कहा कि सिर्फ इसी जिले से 38 लोगों की मौत की खबर है।

केंद्र ने लोगों से बढ़ते जलस्तर को लेकर सतर्क रहने को कहा है और अस्थिर ढलान वाली जगहों को छोडक़र सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.