चुनाव से पूर्व दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी में विवाद

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 12:41:08 PM
South Korea's ruling party pre-election dispute

सोल। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून हेय की महिला मित्र को लेकर शुरू हुये विवाद का असर अब चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी पर भी पडऩे लगा है और इस विवाद के कारण राष्ट्रपति की लोकप्रियता घटकर 17.5 प्रतिशत पर आ गयी है।

अभियोजक राष्ट्रपति की महिला मित्र चोई सोन सिल के विरूद्ध राष्ट्रपति के साथ अपनी मित्रता का लाभ उठाकर सरकारी मामलों में दखल देने की जाँच कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया का मुख्य विपक्षी दल इस विवाद को लेकर राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग तो नहीं कर रहा है किन्तु वह उनके विरूद्ध महाभियोग चलाने पर विचार कर रहा है।

अगर पार्क विवादों के चलते इस्तीफा दे देती हैं तो 60 दिन के भीतर चुनाव कराने होंगे, लेकिन विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी को तुरंत चुनाव में नहीं घसीटना चाहता है। चुनाव अगर हुआ तो जो भी विजय होगा पांच वर्ष तक सत्ता में रहेगा।

राष्ट्रपति पद का चुनाव 2017 में होने वाला है। सत्तारूढ़ सेनरी पार्टी दो गुटों में बंट गयी है। पार्टी के बहुत से वरिष्ठ सदस्य आरोपों के पहले से ही दूरियां बना रहे है। कुछ सदस्य राष्ट्रपति पद के लिये संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के नाम का भी सुझाव दे रहे हैं। किन्तु बान की मून ने इस संबंध में कोई संकेत नहीं दिया है।              -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.