दक्षिण कोरिया की संसद में लाया राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 10:22:12 PM
South Korea's parliament sets up presidential impeachment vote to oust Park Geun-hye from power

सोल। दक्षिण कोरिया की विपक्ष नियंत्रित संसद में गुरुवार को राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे के खिलाफ एक महाभियोग प्रस्ताव लाया गया। इस पर शुक्रवार को वोट डाले जाने की संभावना है।

एक संसदीय अधिकारी ने एक पूर्ण सत्र में प्रस्ताव का जिक्र किया, जिसका मतलब है कि महाभियोग पर वोट 24 से 72 घंटे के बीच डाला जाना चाहिए। संसद के मौजूदा सत्र में शुक्रवार आखिरी दिन है।

300 सीटों वाली एकल सदन वाली संसद में इसकी मंजूरी के लिए दो तिहाई वोट की जरूरत होगी। विपक्ष और पार्क विरोधी निर्दलीय सांसदों की संख्या 172 है।

यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो देश की संवैधानिक अदालत के पास पार्क का राष्ट्रपति पद औपचारिक रूप से समाप्त करने के लिए 180 दिन होंगे। इस अवधि के वह निलंबित रहेंगी लेकिन हटाई नहीं जाएंगी।

अभियोजकों ने कहा है कि सरकारी कामकाज को प्रभावित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में पार्क की सांठगांठ मानी जा रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.