जापान में हिमस्खलन में छह छात्रों की मौत,अन्य अभी भी लापता

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 03:08:53 PM
Six students die in avalanches in Japan

सिंगापुर। जापान के तोचिगी प्रांत में सोमवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में  आने से 6 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य अभी भी लापता है। स्थानीय बचाव अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन की यह घटना तोचिगी प्रांत के नासु शहर में हुई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक हिमस्खलन की घटना के दौरान लगभग 50 छात्र और 12 शिक्षक ढलान पर मौजूद थे। यह हिमस्खलन सुबह नसु ओनसेन के स्की रिकाॉर्ट में तब हुई जब छात्र एक वसंत ऋतु के एक आयोजन में भाग ले रहे थे।

स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर इस घटना की आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार इस घटना में एक शिक्षक और दो अन्य छात्रों को भी चोटें लगी।

तोचिंगी प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि सात हाईस्कूलों के 50 छात्र पर्वतारोहण यात्रा पर गए थे। टेलीविजन फुटेज में यह दिखाया गया है कि पहाड़ पर भारी बर्फबारी हुई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.