कंधार : गोलीबारी में छह पुलिसकर्मियों की मौत

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 04:17:56 PM
Six police killed in Afghan insider attack

कंधार। अफगान अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी कंधार प्रांत में दो साथी पुलिसकर्मियों की गोलीबारी में कम-से-कम छह पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।

दो प्रांतीय अधिकारियों ने रविवार को हमले की पुष्टि की। उनके मुताबिक गोलीबारी की इस घटना में कंधार सिटी के जिला पुलिस प्रमुख घायल हो गए।

अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर ये जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे।

तालिबान प्रवक्ता कारी युसूफ अहमदी ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा है कि दोनों हमलावर उसके संगठन के लोग थे, जो केवल ऐसे हमले करने के पुलिस में शामिल हुए थे और दोनों ने इस लक्ष्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

तालिबान आतंकवादियों ने देशभर में अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.