मिस्र के उत्तरी सिनाई में छह आतंकवादी, चार सैनिक मारे गए

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 09:57:23 AM
Six militants in northern Sinai to Egypt, killing four soldiers

काहिरा। मिस्र के चरमपंथ प्रभावित उत्तरी सिनाई में सेना के अभियान के दौरान छह आतंकवादी मारे गए। इस दौरान हुई गोलीबारी में चार सैनिकों की भी जान चली गई। सेना के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद समीर ने एक बयान में कहा कि तीन आतंकवादी ठिकाने, आतंकवादियों के दो वाहन और तीन मोटरसाइकिलों को भी नष्ट कर दिया गया।

इन वाहनों का इस्तेमाल ये आतंकवादी पुलिसकर्मियों पर हमले में करते थे। इसके अनुसार, उत्तरी सिनाई में अल-अरिश, राफाह और शेख जवायेद में सैन्य अभियान के दौरान कई संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। यह सैन्य अभियान हाल के उस हमले की जवाबी कार्रवाई थी जिसमें क्षेत्र में 12 सैनिक मारे गए थे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.